Delhi Excise Policy Case News: शराब नीति मामले में CM केजरीवाल ने खटखटाया सेशन कोर्ट का दहवाजा
Delhi Excise Policy Case News: शराब नीति मामले में CM केजरीवाल ने खटखटाया सेशन कोर्ट का दहवाजा
Published : Mar 14, 2024, 12:30 pm IST
Updated : Mar 14, 2024, 12:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Arvind Kejriwal reached sessions court in delhi liquor policy case News In Hindi
Arvind Kejriwal reached sessions court in delhi liquor policy case News In Hindi

दिल्ली शराब घोटाला (Delhi Excise Policy Case) मामले में ईडी केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है .

Arvind Kejriwal reached sessions court in delhi liquor policy case News In Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट  के उस आदेश के खिलाफ  सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें उन्हें  दिल्ली शराब घोटाला मामले में 16 मार्च को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. अरविंद केजरीवाल ने सेशन कोर्ट के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है. 

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला  (Delhi Excise Policy Case) मामले में ईडी केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है और इसके लिए वो लागातार केजरीवाल को समन भेज रहे हैं. 

बता दें कि ईडी द्वारा उन्हें अबतक कुल 8 समन जारी किए गए हैं लेकिन केजरीवाल एक बार भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए है . इन समन के बारे में पिछले दिनोंं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये समन गैरकानूनी हैं लेकिन फिर भी वो इन समन का जवाब देंगे. 

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की थीं।  ईडी ने अपनी शिकायत मे अदालत से कहा था​ कि अरविंद केजरीवाल जान बूझकर ईडी का समन  का पालन नहीं कर रहे हैं. 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अब तक एक्साइज पॉलिसी के मामले में ईडी द्वारा जारी आठ समन को नजरअंदाज कर चुके हैं. वहीं ईडी की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को शनिवार (16 मार्च) को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था, जिसे अब सीएम ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी है. 

(For more news apart from Arvind Kejriwal reached sessions court in delhi liquor policy case News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM