Delhi Airport's New T1 Terminal: 17 अगस्त से परिचालन में आएगा दिल्ली हवाई अड्डे का नया T1 टर्मिनल
Delhi Airport's New T1 Terminal: 17 अगस्त से परिचालन में आएगा दिल्ली हवाई अड्डे का नया T1 टर्मिनल
Published : Aug 14, 2024, 4:04 pm IST
Updated : Aug 14, 2024, 4:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi airport's new T1 terminal will become operational from August 17(Representative image )
Delhi airport's new T1 terminal will become operational from August 17(Representative image )

टी1 टर्मिनल की छत का एक हिस्सा जून में ढह जाने के बाद वहां परिचालन रोक दिया गया था।

Delhi Airport's New T1 Terminal News: दिल्ली हवाई अड्डे की परिचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बुधवार को कहा कि नया टी1 टर्मिनल 17 अगस्त से परिचालन में आ जाएगा। डायल ने कहा कि एयरलाइन कंपनियां इंडिगो और स्पाइसजेट अपने घरेलू परिचालन का एक बड़ा हिस्सा नए टर्मिनल पर ले जाने की तैयारी में हैं।

टी1 टर्मिनल की छत का एक हिस्सा जून में ढह जाने के बाद वहां परिचालन रोक दिया गया था। नया टर्मिनल डायल द्वारा चरण 3ए विस्तार परियोजना के भाग के रूप में विकसित किया गया है।

डायल ने बयान में कहा, “योजना के अनुसार, स्पाइसजेट 17 अगस्त से अपनी 13 उड़ानों को टर्मिनल-1 पर स्थानांतरित करेगी और इसके बाद इंडिगो दो सितंबर से अपनी 34 उड़ानों को टी2 और टी3 से वापस टी1 पर ले जाएगी।” नए टर्मिनल 1 का उद्घाटन मार्च में हुआ था। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन टर्मिनल टी1, टी2 और टी3 हैं। (pti)

(For more news apart from Delhi airport's new T1 terminal will become operational from August 17, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM