‘Operation Kavach’ News: ‘ऑपरेशन कवच’; दिल्ली पुलिस ने एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया
‘Operation Kavach’ News: ‘ऑपरेशन कवच’; दिल्ली पुलिस ने एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया
Published : Nov 14, 2024, 2:58 pm IST
Updated : Nov 14, 2024, 2:58 pm IST
SHARE ARTICLE
‘Operation Kavach’ Delhi Police detained more than 1000 people News In Hindi
‘Operation Kavach’ Delhi Police detained more than 1000 people News In Hindi

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस अभियान के तहत सभी इकाइयों ने 874 स्थानों पर 1,224 लोगों को हिरासत में लिया है।

‘Operation Kavach’ Delhi Police detained more than 1000 people News In Hindi: दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत अवैध आग्नेयास्त्र रखने, चोरी, प्रतिबंधित मानक पदार्थ और अवैध शराब जैसी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल 1,224 लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, विशेष प्रकोष्ठ एवं 15 जिलों की पुलिस समेत सभी इकाइयों ने 12 से 13 नवंबर तक 24 घंटे के लिए यह अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस अभियान के तहत सभी इकाइयों ने 874 स्थानों पर 1,224 लोगों को हिरासत में लिया है। हमने अभियान के दौरान 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

‘ऑपरेशन कवच’ दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधियों और मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए समय-समय पर पुलिस द्वारा चलाई जाने वाली पहल है। स्थानीय पुलिस द्वारा यह कार्य विशेष प्रकोष्ठ एवं अपराध शाखा के समन्वय से किया जाता है।

(For more news apart from ‘Operation Kavach’ Delhi Police detained more than 1000 people News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM