CAA Protest news: 'आप' और कांग्रेस के विरोध पर भड़के केजरीवाल, कहा- पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत...

खबरे |

खबरे |

CAA Protest news: 'आप' और कांग्रेस के विरोध पर भड़के केजरीवाल, कहा- पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत...
Published : Mar 15, 2024, 2:27 pm IST
Updated : Mar 15, 2024, 2:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal angry at the opposition of AAP and Congress news in hindi
Kejriwal angry at the opposition of AAP and Congress news in hindi

अरविंद केजरीवाल ने विरोध को लेकर एक पोस्ट साझा किया और उसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ‘इन पाकिस्तानियों की हिम्मत?

CAA Protest news  in hindi: पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों ने शुक्रवार को CAA को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विरोध को लेकर एक पोस्ट साझा किया और उसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ‘इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले उन्होंने हमारे देश में अवैध रूप से घुसपैठ की, हमारे देश के कानून तोड़े। उन्हें जेल में होना चाहिए था. क्या उनमें इतनी हिम्मत आ गई है कि वे विरोध कर रहे हैं और हमारे देश में अराजकता फैला रहे हैं?’

गौर हो कि एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के नागरिकता संशोधन कानून पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि सीएए देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर बाहरी लोग देश में आएंगे तो उन्हें नौकरी कैसे दी जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएए लागू होने से पड़ोसी देशों से बड़ी संख्या में घुसपैठिए देश में आएंगे।

(For more news apart from Kejriwal angry at the opposition of AAP and Congress news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM