Delhi Weather: भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में यातायात जाम, जलभराव

खबरे |

खबरे |

Delhi Weather: भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में यातायात जाम, जलभराव
Published : Jul 15, 2024, 11:45 am IST
Updated : Jul 15, 2024, 11:45 am IST
SHARE ARTICLE
After heavy rains in many areas of Delhi Water logging news in hindi
After heavy rains in many areas of Delhi Water logging news in hindi

सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू से प्राप्त दृश्यों में बूंदाबांदी होती हुई दिखाई दे रही है।

Delhi Weather News In Hindi: सोमवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित होता नजर आया और जलभराव के कारण सड़कों पर जाम की स्थिती भी नजर आई।

हालांकि, सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू से प्राप्त दृश्यों में बूंदाबांदी होती हुई दिखाई दे रही है।

वहीं इसके साथ ही  सिविल लाइंस में जलभराव की खबर मिली। राष्ट्रीय राजधानी के जनपथ में भी बारिश हुई। जहां लोग बारिश में सफर करते नजर आए।

वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि दिल्ली और नोएडा में 17 जुलाई तक हल्की बारिश जारी रहेगी। वहीं बारिश के कारण आने वाले दिनों में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते अधिकारियों ने नदी के किनारे बसे नोएडा के गांवों के निवासियों को अलर्ट जारी किया है।

गौर हो कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान इन गांवों में भयंकर बाढ़ आई थी, जिससे दिल्ली और नोएडा दोनों के निवासियों को काफी असुविधा हुई थी।

(For More News Apart from After heavy rains in many areas of Delhi Water logging News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi) 

Tags: delhi, delhi news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM