Arvind Kejriwal News : गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व पर अरविंद केजरीवाल ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में टेका मत्था

खबरे |

खबरे |

Arvind Kejriwal News : गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व पर अरविंद केजरीवाल ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में टेका मत्था
Published : Nov 15, 2024, 7:52 pm IST
Updated : Nov 15, 2024, 7:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Arvind Kejriwal paid obeisance at Gurdwara Rakabganj Sahib news in hindi
Arvind Kejriwal paid obeisance at Gurdwara Rakabganj Sahib news in hindi

केजरीवाल ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का जिक्र किया और कहा कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए।

Arvind Kejriwal News In Hindi : श्री गुरु नानक प्रकाश पर्व के अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का उल्लेख किया और देशवासियों को गुरु नानक प्रकाश पर्व की बधाई दी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। उन्होंने सबसे पहले पवित्र स्थान पर जाकर माथा टेका। उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का जिक्र किया और कहा कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने देशवासियों को श्री गुरु नानक देव जी की जयंती की बधाई भी दी।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने हमेशा सत्य, सेवा और समानता पर जोर दिया है। उनका जीवन और विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता लगातार धार्मिक स्थलों पर जाते नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। अपनी सालगिरह पर केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने गए।

इसे आगामी चुनाव को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश देने की कोशिश माना जा रहा है। इन धार्मिक स्थलों की यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है। कोई इसे आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति बता रहा है तो कोई इसे जनता से जुड़ने की कोशिश मान रहा है। वैसे भी केजरीवाल का यह कदम पार्टी की छवि को मजबूत करने वाला नजर आ रहा है।

(For more news apart from Arvind Kejriwal paid obeisance at Gurdwara Rakabganj Sahib News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM