रविवार को बंद हो जाएगा लंदन स्थित ऐतिहासिक इंडिया क्लब

खबरे |

खबरे |

रविवार को बंद हो जाएगा लंदन स्थित ऐतिहासिक इंडिया क्लब
Published : Sep 16, 2023, 4:24 pm IST
Updated : Sep 16, 2023, 4:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Historic India Club in London will be closed on Sunday
Historic India Club in London will be closed on Sunday

इसकी दीवारें पूर्व प्रधानमंत्रियों जैसे प्रमुख भारतीयों की तस्वीरों से सजी हैं।

लंदन: लंदन स्थित इंडिया क्लब रविवार को स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। यह इंडिया क्लब भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा रहा है, क्योंकि यह भारतीय राष्ट्रवादियों के लिए वर्षों तक स्वदेश से दूर एक केंद्र रहा है।

इसकी दीवारें पूर्व प्रधानमंत्रियों जैसे प्रमुख भारतीयों की तस्वीरों से सजी हैं। इस क्लब के संस्थापक सदस्य कृष्ण मेनन थे, जो ब्रिटेन में स्वतंत्र भारत के पहले उच्चायुक्त बने। इंडिया क्लब ब्रिटेन के शुरुआती भारतीय रेस्तरां में से एक था और भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह ब्रिटिश दक्षिण एशियाई समुदाय के लिए एक केंद्र बन गया।

क्लब की प्रबंधक फिरोजा मार्कर ने कहा, ‘‘जब से लोगों को पता चला है कि हम क्लब को 17 सितंबर से बंद कर रहे हैं, यहां पर काफी भीड़ एकत्रित हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम क्लब बंद कर रहे हैं, लेकिन इसे आसपास स्थानांतरित करने के लिए नये परिसर की तलाश कर रहे हैं।’’

पारसी मूल के यादगर मार्कर अपनी पत्नी फ्रेनी और बेटी फिरोज़ा के साथ प्रतिष्ठान चलाते रहे हैं। उन्होंने इसे 1997 में लिया था। उस वक्त इसकी स्थिति अत्यंत खराब थी।

परिवार ने ‘सेव इंडिया क्लब’ अपील शुरू की थी और कुछ साल पहले इमारत को आंशिक रूप से ध्वस्त होने से बचाने के लिए उस वक्त प्रारंभिक लड़ाई जीती थी, जब एक अत्याधुनिक होटल के लिए रास्ता बनाने के वास्ते उन्हें मकान मालिकों द्वारा नोटिस दिया गया था। मध्य लंदन स्थित इस क्लब में आने वाले लोग यहां पर गर्म डोसा और पकौड़े का आनंद उठाते थे।

ब्रिटिश भारतीय इतिहासकार एवं पत्रकार श्रावणी बसु ने कहा, ‘‘लंदन स्थित एक भारतीय पत्रकार के रूप में, यह हमारे लिए एक प्रेरणा स्रोत था। ऐतिहासिक बार में अब बीयर और पकौड़े नहीं मिलेंगे। हमें इसकी कमी महसूस होगी।’’

इंडिया क्लब के अन्य संस्थापक सदस्यों में से एक- पत्रकार चंद्रन थरूर की लंदन में रह रही बेटी स्मिता थरूर अपने भाई एवं कांग्रेस सांसद शशि थरूर तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नियमित रूप से इस क्लब में आती रहती थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया लीग के कई पूर्व नेताओं और संस्थापकों ने इंडिया क्लब बनाया था। इसका उद्देश्य लंदन में रहने वाले भारतीयों के लिए स्वदेश से दूर एक जगह मुहैया कराना था। जब हम भारत में बड़े हो रहे थे तो मेरे पिता हमें इसकी कहानियां सुनाते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए, क्लब का बंद होना बहुत भावनात्मक और दुखद है, क्योंकि यह मेरे पिता की स्मृतियों से जुड़ा रहा है और जब भी मुझे उनकी याद आती थी तो मैं यहां आ जाती थी। वर्ष 1993 में 63 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। यह सिर्फ भारतीय व्यंजन के स्वाद लेने की जगह नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह है जो हमें अतीत की याद दिलाती है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM