22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सपरिवार जाऊंगा अयोध्या: अरविंद केजरीवाल
22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सपरिवार जाऊंगा अयोध्या: अरविंद केजरीवाल
Published : Jan 17, 2024, 6:44 pm IST
Updated : Jan 17, 2024, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
 Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को नये राममंदिर में रामलला की प्रतिमा की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ होगी तथा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री...

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सपरिवार अयोध्या जायेंगे और वहां राममंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे।

दिल्ली सरकार की तीर्थाटन योजना के तहत यहां द्वारकाधीश के लिए रवाना हो रहे वृद्धों से मिलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे एक पत्र मिला जिसमें कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से (प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए) केवल एक व्यक्ति को ही अनुमति है। उन्होंने कहा था कि एक टीम निमंत्रण देने के लिए आयेगी लेकिन कोई नहीं आया।’’

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रामलला के दर्शन के लिए जाना चाहता हूं। मेरे माता-पिता की भी रामलला के दर्शन करने की इच्छा है। 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मैं अपनी पत्नी, बच्चों एवं माता-पिता के साथ जाऊंगा।’’

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को नये राममंदिर में रामलला की प्रतिमा की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ होगी तथा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे।

 (For more news apart from Arvind Kejriwal in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM