New Delhi: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

खबरे |

खबरे |

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
Published : Jul 17, 2023, 3:44 pm IST
Updated : Jul 17, 2023, 3:44 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Delhi Police files charge sheet against gangster Deepak Boxer
New Delhi: Delhi Police files charge sheet against gangster Deepak Boxer

पुलिस के मुताबिक उसे मेक्सिको से प्रत्यर्पण के बाद 15 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध करने के आरोप में कुख्यात बदमाश दीपक बॉक्सर के खिलाफ यहां की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 13 जुलाई को दाखिल अपनी अंतिम रिपोर्ट में गोगी गैंग के कथित सदस्य दीपक को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोपित किया है। विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र मलिक ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख तय की है।

इससे पहले अदालत ने दीपक के खिलाफ मामले की जांच की अवधि 90 दिन से बढ़ाने से 11 जुलाई को इनकार कर दिया था और कहा था कि कानून में ऐसी उम्मीद की जाती है कि कोई जांच एजेंसी अनावश्यक देरी किए बिना जांच पूरी करे।

पुलिस ने कहा कि दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को नौ दिसंबर 2020 को इस मामले में ‘‘भगोड़ा अपराधी’’ घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक उसे मेक्सिको से प्रत्यर्पण के बाद 15 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM