Delhi Pollution : दिल्ली में अब लागू हो सकती है ऑड-ईवन स्कीम, 'बेहद गंभीर' श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता
Delhi Pollution : दिल्ली में अब लागू हो सकती है ऑड-ईवन स्कीम, 'बेहद गंभीर' श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता
Published : Nov 17, 2023, 2:17 pm IST
Updated : Nov 17, 2023, 2:17 pm IST
SHARE ARTICLE
 Odd-even scheme can now be implemented in Delhi
Odd-even scheme can now be implemented in Delhi

शुक्रवार सुबह 7 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 437 था, जबकि गुरुवार शाम 4 बजे यह 419 था।

Delhi Pollution, Odd-even scheme: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'गंभीर' से 'बहुत गंभीर' श्रेणी में जाने के कगार पर है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में ऑड-ईवन योजना लागू की जा सकती है. शुक्रवार सुबह 7 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 437 था, जबकि गुरुवार शाम 4 बजे यह 419 था।

राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत AQI बुधवार को 401, मंगलवार को 397, सोमवार को 358, रविवार को 218, शनिवार को 220 और शुक्रवार को 279 था। पिछले सप्ताहांत में अपेक्षाकृत अच्छी वायु गुणवत्ता का श्रेय बारिश को दिया जा सकता है। लेकिन इसके बाद के दिनों में दिवाली की रात हुई भारी आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया.

गाजियाबाद में AQI 374, गुरुग्राम में 404, ग्रेटर नोएडा में 313, नोएडा में 366 और फरीदाबाद में 415 दर्ज किया गया. बता दें कि जब एक्यूआई 450 से ऊपर जाती है तो वायु गुणवता  'बहुत गंभीर' माना जाता है।  ' शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 से 450 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में होता है.

बता दें पिछले हफ्ते बारिश के कारण स्तिथि सुधरने पर सरकार ने ऑड-ईवन योजना पर रोक लगा दी थी पर दिवाली पर राजधानी में जमकर पटाखें फोड़े गए जिसके बादर राजधानी की हालात बिगड़ गई और अब यह गंभीर होती जा रही है. इस हफ्ते की शुरुआत में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि अगर AQI 450 के पार जाता है तो हम राजधानी में ऑड-ईवन योजना लागू कर सकते है. बता दें कि यह योजना राजधानी में  2016 से अब तक चार बार लागू की जा चुकी है। यह योजना आखिरी बार 2019 में लागू की गई थी। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर और उसके आस पास के इलाको में दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगोया था. जो गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रहा है। पर लोगों ने फिर भी पूरी रात पटाखें फोड़े जिसके बाद अगले दिन दिल्ली की वायु गुणवता और खराब श्रेणी में पहुंच गई. वहीं अब दिल्ली सरकार ने राजधानी में  ऑड-ईवन योजना लागू कर सकती है.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM