New Delhi Crime: 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल की महिला और उसके बेटों ने रॉड और ईंटों से की पिटाई, गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime: 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल की महिला और उसके बेटों ने रॉड और ईंटों से की पिटाई, गिरफ्तार
Published : Sep 19, 2023, 11:34 am IST
Updated : Sep 19, 2023, 11:34 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

 रोड रेज की यह घटना 15 सितंबर को रघुबीर नगर में घोड़े वाला मंदिर के पास हुई

New Delhi: पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में रोड रेज के कथित मामले में दिल्ली पुलिस के 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल की पिटाई के आरोप में एक महिला और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए  बताया कि तीनों आरोपियों ने हेड कांस्टेबल एमजी राजेश पर कथित रूप से लोहे के सरिया और ईंटों से हमला किया और उन्हें पश्चिमी दिल्ली की एक सड़क पर बेहोश हालत में छोड़ कर भाग गए।

 रोड रेज की यह घटना 15 सितंबर को रघुबीर नगर में घोड़े वाला मंदिर के पास हुई और दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली कि रघुबीर नगर इलाके के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति की तीन लोगों ने पिटाई की है। जांच के दौरान, हमें पता चला कि पीड़ित दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। प्राथमिकी दर्ज की गई और सोमवार को हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।’’ पीड़ित हेड कांस्टेबल राजेश वर्तमान में अशोक विहार सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय में तैनात हैं।

उनकी शिकायत के आधार पर, ख्याला थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादा) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM