पांडव नगर में तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत

खबरे |

खबरे |

पांडव नगर में तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत
Published : Sep 19, 2023, 5:25 pm IST
Updated : Sep 19, 2023, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

एक पिक-अप वाहन का चालक भी उक्त कार की चपेट में आ गया...

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में एक तेज रफ्तार कार ने मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक 54 वर्षीय उपनिरीक्षक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक पिक-अप वाहन का चालक भी उक्त कार की चपेट में आ गया और उसे गंभीर अ‍वस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन पर सूचना मिली कि एक पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गया है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक गंगाशरण और सहायक उपनिरीक्षक अजय तोमर एक जिप्सी से गश्त लगा रहे थे। जिप्सी तोमर चला रहे थे।

अधिकारी के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास दोनों ने एक पिक-अप वाहन को जांच के लिए रोका, जिसके बाद गंगाशरण जिप्सी से, जबकि पिक-अप वाहन का चालक रामगोपाल अपने वाहन से बाहर आए।

अधिकारी के मुताबिक, गंगाशरण और रामगोपाल सड़क पर खड़े थे, तभी गाजियाबाद की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक तोमर पिक-अप वाहन के चालक के सहायक राजकुमार की मदद से गंगाशरण और रामगोपाल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां गंगाशरण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी के अनुसार, गंगाशरण के परिवार में उनकी पत्नी और पांच बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि बाहरी दिल्ली के नांगलोई में रहने वाले रामगोपाल को आगे के उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसने बताया कि आरोपी चालक फरार है और वारदात के लिए जिम्मेदार कार की पहचान के लिए जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना), 337 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM