Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में 18 नवंबर को अब तक सबसे ज्यादा 78.67 लाख यात्रियों ने यात्रा की
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में 18 नवंबर को अब तक सबसे ज्यादा 78.67 लाख यात्रियों ने यात्रा की
Published : Nov 19, 2024, 4:55 pm IST
Updated : Nov 19, 2024, 4:55 pm IST
SHARE ARTICLE
78.67 lakh passengers traveled Delhi Metro on 18th Nov so far News In Hindi
78.67 lakh passengers traveled Delhi Metro on 18th Nov so far News In Hindi

आंकड़ों के अनुसार, मजेंटा लाइन पर 6.19 लाख यात्रियों ने सफर किया।

78.67 lakh passengers traveled Delhi Metro on 18th Nov so far News In Hindi: राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली मेट्रो में 18 नवंबर को अब तक सबसे ज्यादा 78.67 लाख यात्रियों ने यात्रा की। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़ा इस वर्ष 20 अगस्त के आंकड़े से भी अधिक है। दिल्ली मेट्रो में 20 अगस्त को 77.49 लाख यात्रियों ने सफर किया था।

गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर को दिल्ली के समयपुर बादली से जोड़ने वाली मेट्रो की येलो लाइन पर 18 नवंबर को रिकॉर्ड संख्या में 20.99 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो हर लाइन के मुकाबले सबसे अधिक रहा।

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर 20.80 लाख यात्रियों ने सफर किया, जबकि रेड लाइन पर 8.56 लाख, पिंक लाइन पर 8.15 लाख और वॉयलेट लाइन पर 7.93 लाख यात्रियों ने सफर किया।

आंकड़ों के अनुसार, मजेंटा लाइन पर 6.19 लाख यात्रियों ने सफर किया। इसके बाद ग्रीन लाइन पर 4.12 लाख, एयरपोर्ट लाइन पर 81,985, रैपिड मेट्रो पर 57,701 और ग्रे लाइन पर 50,128 यात्रियों ने सफर किया।

दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी घनी धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 488 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राजधानी में व्याप्त इस स्थिति के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ट्रेन सप्ताह के दिनों में 60 अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। डीएमआरसी ने बताया कि इस वर्ष अगस्त के बाद से अब तक 25 बार ऐसा हुआ है जब मेट्रों में सबसे ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है।

इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि जितने अधिक लोग निजी वाहनों की अपेक्षा मेट्रो का विकल्प चुनेंगे तो इससे वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में उतनी ही अधिक कमी होगा और दिल्ली एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया डीएमआरसी ने यात्रियों के लिए यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपाय भी किए हैं।

इन उपायों के तहत यात्री विभिन्न डिजिटल मंचों के माध्यम से एक या एक से अधिक बार यात्रा करने के लिए टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे उन्हें स्टेशन पर टिकट के लिए कतार में खड़े होने की जरुरत नहीं होगी। इसके जरिए यात्री किसी भी समय और कहीं भी यात्रा की योजना भी बना सकेंगे।(pti)

(For more news apart from 78.67 lakh passengers traveled Delhi Metro on 18th Nov so far News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Tags: delhi metro

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM