दिल्ली के विकासपुरी में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, एक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली के विकासपुरी में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, एक गिरफ्तार
Published : Jun 20, 2023, 5:08 pm IST
Updated : Jun 20, 2023, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Minor girl sexually assaulted in Delhi's Vikaspuri, one arrested
Minor girl sexually assaulted in Delhi's Vikaspuri, one arrested

विकासपुरी पुलिस थाने को सोमवार को अपराध के संबंध में पीसीआर पर एक कॉल मिली थी।

 New Delhi: पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में 10 साल की एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकासपुरी पुलिस थाने को सोमवार को अपराध के संबंध में पीसीआर पर एक कॉल मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी चिकित्सकीय जांच और काउंसेलिंग की गयी।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि जांच दल का गठन किया गया और फिर आरोपी को पकड़ लिया गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM