‘राम राज्य’ में सभी के लिए अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए: CM केजरीवाल
‘राम राज्य’ में सभी के लिए अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए: CM केजरीवाल
Published : Sep 23, 2023, 4:28 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 4:28 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Kejriwal
CM Kejriwal

उन्होंने कहा कि 11 नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं और पुराने अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जा रहा है।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर कोई ‘राम राज्य’ की कल्पना करता है तो उसमें सभी को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा तथा स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मिलनी चाहिए।

यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सभी को अच्छी शिक्षा तथा स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मिलनी चाहिए और आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली सरकार इस दिशा में काम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने शनिवार को दिल्ली सरकार के अरुणा आसफ अली अस्पताल की नयी ओपीडी (बाह्य रोग विभाग) इमारत का उद्घाटन किया और वहां मरीजों से बातचीत भी की।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार का ध्यान स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा पर केंद्रित है और बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में अभी करीब 10,000 बिस्तर हैं।

उन्होंने कहा कि 11 नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं और पुराने अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में 16,000 और बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी दशहरा और दीपावली उत्सव के संदर्भ में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम भगवान राम की पूजा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राम राज्य की बात की जा रही है। मैं कह नहीं सकता कि हम ‘राम राज्य’ के करीब पहुंच सकते हैं। लेकिन अगर हम ‘राम राज्य’ की कल्पना करते हैं तो उसमें सभी को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा तथा स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मिलनी चाहिए।’’

केजरीवाल ने कहा कि अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं सभी को उपलब्ध होनी चाहिए भले ही वे अमीर हो या गरीब और ‘‘हमारी सरकार उस दिशा में काम करने का प्रयास कर रही है।’’ इस कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM