Delhi Shahdara Fire: शाहदरा में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से दो लोगों की मौत, चार अन्य झुलसे

खबरे |

खबरे |

Delhi Shahdara Fire: शाहदरा में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से दो लोगों की मौत, चार अन्य झुलसे
Published : May 25, 2025, 11:30 am IST
Updated : May 25, 2025, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Shahdara Fire Two people died News In Hindi
Delhi Shahdara Fire Two people died News In Hindi

आग लगभग 400 वर्ग गज में बने ‘टिन शेड’ के ढांचे में लगी, जिसका ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

Delhi Shahdara Fire Two people died News In Hindi: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रविवार सुबह ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उसे सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर शाहदरा के मोती राम रोड पर राम मंदिर के पास आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। आग लगभग 400 वर्ग गज में बने ‘टिन शेड’ के ढांचे में लगी, जिसका ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘सुबह साढ़े आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अभियान के दौरान मलबे से दो जले हुए शव बरामद किए गए।’’

इस घटना में झुलसे चार घायलों को बचा लिया गया जिन्हें निकटवर्ती जी.टी.बी. अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जो संभवतः शेड में रहने वाले श्रमिक थे. (pti)

(For More News Apart From Delhi Shahdara Fire Two people died News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM