Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस
Published : Jan 26, 2024, 11:04 am IST
Updated : Jan 26, 2024, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
Republic Day 2024: Dense fog in Delhi on Republic Day, minimum temperature 4.7 degrees Celsius
Republic Day 2024: Dense fog in Delhi on Republic Day, minimum temperature 4.7 degrees Celsius

सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Delhi Weather Update, Dense fog in Delhi on Republic Day:  गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और शहर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय के अनुसार, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे और सफदरजंग हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता क्रमशः 100 मीटर और 300 मीटर रही। सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(For more news apart from Delhi Weather Update Today, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM