JNU Election News: जेएनयू छात्रसंघ के लिए मतदान संपन्न, 28 अप्रैल तक आएंगे नतीजे

खबरे |

खबरे |

JNU Election News: जेएनयू छात्रसंघ के लिए मतदान संपन्न, 28 अप्रैल तक आएंगे नतीजे
Published : Apr 26, 2025, 9:58 am IST
Updated : Apr 26, 2025, 9:58 am IST
SHARE ARTICLE
Voting for JNU student union is over, results come by April 28 News In Hindi
Voting for JNU student union is over, results come by April 28 News In Hindi

कुल 7,906 मतदाताओं में से लगभग 5,500 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Voting for JNU student union is over, results come by April 28 News In Hindi: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया है और लगभग 70 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है।

जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के अनुसार, 69.6 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने मतदान किया। हालांकि, यह 2023 में दर्ज 73 प्रतिशत मतदान से थोड़ा कम है।

कुल 7,906 मतदाताओं में से लगभग 5,500 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान दो सत्रों में सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक तथा अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक, परिसर के 17 केंद्रों पर हुआ।

मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर देरी की खबरें भी आईं, विशेष रूप से स्कूल ऑफ लैंग्वेज केन्द्र पर, जहां मतपत्र पर दो उम्मीदवारों के नाम गायब होने के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ।

इस साल के चुनावों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले। लंबे समय से चली आ रही एकजुट लेफ्ट बिखर गई है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) के साथ गठबंधन किया, जबकि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ)और प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (पीएसए)के साथ मिलकर एक अलग मोर्चा बनाया।

मतों की गिनती शुक्रवार देर रात शुरू हुई, सबसे पहले काउंसलर पदों के नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। अंतिम नतीजे सोमवार, 28 अप्रैल को जारी किए जाने की संभावना है।(pti)

 

Tags: jnu election

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM