उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 12 गुना ज्यादा बारिश, दो दिन में 8 राज्यों के 33 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 12 गुना ज्यादा बारिश, दो दिन में 8 राज्यों के 33 लोगों की मौत
Published : Jun 27, 2023, 6:44 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
12 times more rain in north-western states
12 times more rain in north-western states

दो दिनों में आठ राज्यों में बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं से 33 लोगों की मौत हो गई है.

नई दिल्ली - कुछ दिनों की शांति के बाद, मानसून ने लगभग पूरे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 24 घंटे में सामान्य से 2 से 12 गुना तक ज्यादा बारिश हुई है. पंजाब और गुजरात में सोमवार को मानसून आगे बढ़ा। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी राज्यों में मॉनसून पांच दिनों तक सक्रिय रहेगा. अगले 24 घंटों में 24 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

दो दिनों में आठ राज्यों में बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं से 33 लोगों की मौत हो गई है. इनमें से 9 हिमाचल प्रदेश में, 6 मुंबई में, 6 राजस्थान में, 2-2 हरियाणा और पंजाब में हुईं। उत्तराखंड के अल्मोडा में मंगलवार को 16 और 17 साल के भाई-बहन नदी में बह गए। छत्तीसगढ़ में आसमानी बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है.

दिल्ली में करंट लगने से 1 महिला की मौत हो गई है. हिमाचल के मंडी जिले में 48 घंटे में दो भूस्खलन हुए. इसके चलते चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-21 दो स्थानों पर घंटों बंद रहा। 20 घंटे बाद इस सड़क पर ट्रैफिक क्लियर हो सका. अब भी 150 सड़कें बंद हैं. आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में 102.5 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है.
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM