मध्य दिल्ली में रात्रि गश्त के दौरान 1500 लोगों को हिरासत में लिया गया, 270 वाहन जब्त: पुलिस

खबरे |

खबरे |

मध्य दिल्ली में रात्रि गश्त के दौरान 1500 लोगों को हिरासत में लिया गया, 270 वाहन जब्त: पुलिस
Published : Jun 27, 2023, 3:33 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 3:33 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शनिवार को प्रगति मैदान में घटी घटना के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रात की गश्त बढ़ा दी है और इस दौरान उसके मध्य जिले से 1,500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा करीब 270 वाहन जब्त किये गये हैं। दिल्ली में कुछ दिन पहले प्रगति मैदान सुरंग में चार मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा बंदूक दिखाकर दो लोगों से कथित रूप से दो लाख रुपये लूटने की घटना के बाद गश्त बढ़ा दी गयी है। शनिवार को घटी इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अकेले मध्य जिले में सोमवार रात को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 1,500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया और 270 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ भी दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM