प्रगति मैदान लूट : पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी

खबरे |

खबरे |

प्रगति मैदान लूट : पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी
Published : Jun 27, 2023, 11:43 am IST
Updated : Jun 27, 2023, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

ये लूट 24 जून को हुई थी.

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने प्रगति मैदान सुरंग में दिनदहाड़े लूटपाट में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को सोमवार को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमन नलवा ने देर शाम एक बयान जारी कर बताया कि दो लोगों को पकड़ा गया है, बाकी संदिग्धों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रगति मैदान सुरंग में शनिवार को एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहायक से कथित तौर पर दो लाख रुपये लूटने वाले मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की पहचान के लिए पिछले 48 घंटे में 350 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गयीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिलीवरी एजेंट की कंपनी के कर्मचारियों, इसके नियोक्ता और साथियों से भी शनिवार को हुई घटना के संबंध में पूछताछ की गयी है। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने प्रगति मैदान सुरंग तथा उससे आगे जा रहे रास्ते पर लगे 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बदमाश लूट के बाद कौन से रास्ते पर गए थे।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM