
सासंद पप्पू यादव ने मंत्री से पूर्णिया जिला मुख्यालय में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) का एक आधुनिक अस्पताल स्थापित करने का आग्रह किया
Delhi News In Hindi: नई दिल्ली (राजेश चौधरी), पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र पूर्णिया लोकसभा से जुड़े दो महत्वपूर्ण आग्रह पत्र उन्हें सोपते हुए कहा की कोसी-सीमांचल क्षेत्र सामाजिक-आर्थिक रूप से अत्यंत संवेदनशील है, जहाँ बेरोजगारी, बाढ़ और आधारभूत ढांचों की कमी प्रमुख समस्याएँ हैं।
यहाँ की आबादी लगभग 2 करोड़ है, जिसमें 40% से अधिक युवा हैं। सासंद पप्पू यादव ने मंत्री से पूर्णिया जिला मुख्यालय में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) का एक आधुनिक अस्पताल स्थापित करने का आग्रह किया, जिससे केंद्र एवं राज्य के कर्मचारी, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और सामान्य नागरिकों को लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, सीमांचल क्षेत्र की युवा ऊर्जा को सही दिशा देने हेतु पूर्णिया में एक बहुउद्देश्यीय आधुनिक स्टेडियम निर्माण की मांग रखी। खेल सुविधाओं के अभाव में यहाँ के होनहार युवा प्रतिभा होते हुए भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी से वंचित रह जाते हैं।
साथ सांसद पप्पू यादव ने ‘झील टोला मैदान’, बेलाबगंज (के नगर प्रखंड) को स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल के रूप में प्रस्तावित किया है और मंत्रालय से DPR बनवाकर शीघ्र बजटीय स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया है।
(For More News Apart From Purnia MP Pappu Yadav met Labor and Employment Minister Mansukh Mandaviya News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)