पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में घरेलू सहायिका ने लगाई फांसी

खबरे |

खबरे |

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में घरेलू सहायिका ने लगाई फांसी
Published : Aug 28, 2023, 6:34 pm IST
Updated : Aug 28, 2023, 6:34 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को दुपट्टे की मदद से पंखे पर लटका पाया।

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में 20 वर्षीय एक घरेलू सहायिका ने अपने नियोक्ता के घर पर कथित रूप से खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मृतका की माता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस को शनिवार सुबह छह बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि घरेलू सहायिका ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को दुपट्टे की मदद से पंखे पर लटका पाया। लड़की की पहचान नेहा के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहनेवाली थी।

पुलिस ने बताया कि शव को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया और इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि परिजन देर शाम पहुंचे। उनके बयान दर्ज किए गए और रविवार सुबह उन्हें पोस्टमार्टम के लिए आने को कहा गया लेकिन वे नहीं आए। पुलिस के अनुसार, मृतका की माता अपराह्न करीब तीन बजे आईं और उन्होंने नियोक्ता के खिलाफ कथित आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप वाली लिखित शिकायत दी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM