Delhi News: दिवाली से पहले ही दिल्ली से सटे शहरों में हवा सबसे प्रदूषित, हरियाणा और पंजाब के कई शहर शामिल

खबरे |

खबरे |

Delhi News: दिवाली से पहले ही दिल्ली से सटे शहरों में हवा सबसे प्रदूषित, हरियाणा और पंजाब के कई शहर शामिल
Published : Oct 28, 2024, 9:24 am IST
Updated : Oct 28, 2024, 9:24 am IST
SHARE ARTICLE
before Diwali the air in the cities most polluted news in hindi
before Diwali the air in the cities most polluted news in hindi

देश में सबसे खराब हवा दिल्ली की रही जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया।

Delhi News In Hindi: मौसम में बदलाव के चलते दिवाली से पहले ही दिल्ली से सटे शहरों में हवा दमघोंटू बन रही है। शहरों पर स्मॉग की चादर छाने लगी है। देश के 32 सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 11 शामिल हैं। वहीं, पंजाब का अमृतसर 310 एक्यूआई के साथ देश के प्रदूषित शहरों की सूची में चौथे स्थान पर रहा। रविवार को देश के पांच शहरों की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही और इनमें से चार शहर दिल्ली-एनसीआर के हैं।

देश में सबसे खराब हवा दिल्ली की रही जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया। हरियाणा में भिवानी (283) सबसे अधिक प्रदूषित रहा। इसी तरह, सोनीपत में 272, रोहतक 254, गुरुग्राम 239, कैथल 233, हिसार 225, करनाल 215, कुरुक्षेत्र 214, फरीदाबाद 208, सिरसा 209 और जींद में 207 रहा। दिवाली से पहले वायु प्रदूषण की हालत इतनी गंभीर होने के कारण दिवाली तक इसके गंभीर श्रेणी में पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है। हर साल पटाखों की आड़ में पराली को जमकर आग लगाई जाती है। कृषि विभाग के अनुसार, हरियाणा में 20 फीसदी धान की कटाई अब भी बाकी है, ऐसे में पराली जलने की घटनाएं बढ़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक इस हालत में बदलाव आने लायक कोई मौसमी स्थिति नहीं बन रही है। चार दिन बाद दिवाली को देखते हुए हालात और खराब हो सकते हैं। अगले दो दिन स्थिति ऐसी ही रहने का अनुमान है।

(For more news apart from before Diwali the air in the cities most polluted News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM