Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, बिस्तर में रखे ट्रॉली बैग में मिली महिला की लाश

खबरे |

खबरे |

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, बिस्तर में रखे ट्रॉली बैग में मिली महिला की लाश
Published : Mar 29, 2025, 9:14 am IST
Updated : Mar 29, 2025, 9:21 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Woman found dead in trolley bag News In Hindi
Delhi Woman found dead in trolley bag News In Hindi

यह शव 35 वर्षीय महिला का प्रतीत होता है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Delhi Woman found dead in trolley bag News In Hindi: दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फ्लैट के अंदर सड़ी गली हालत में  महिला की लाश मिली . महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

यह शव 35 वर्षीय महिला का प्रतीत होता है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में पता चला है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और शव को एक बैग में रखा गया था। शव सड़ना शुरू हो गया था।

 फ्लैट विवेकानंद मिश्रा का है जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ने का काम करता है और फ्लैट में अकेला ही रहता है पड़ोसियों के मुताबिक आज सुबह फ्लैटबस गंध आ रही थी जिसके लिए विवेकानंद को बोला भी गया लेकिन विवेकानंद ने कहा कि शायद कोई चूहा मर गया है उसकी गंध आ रही है और बहार से ताला लगाकर चला गया देर शाम जब दुर्गंध तेज हुई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी . 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते ही हैरान रह गई फ्लैट के अंदर वाले कमरे में एक महिला की लाश कंबल से लिपटी हुई बैग में बंद थी.  लाश सड़ी गली हालत में थी. पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दी है .  वहीं मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारण का पता चल सके.

 अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है।

(For ore news apart From Delhi Woman found dead in trolley bag News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Tags: delhi news

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM