Delhi News: दिल्ली पुलिस ने ‘पंजाब सरकार’ के स्टिकर वाली कार से जब्त की नकदी, शराब
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने ‘पंजाब सरकार’ के स्टिकर वाली कार से जब्त की नकदी, शराब
Published : Jan 30, 2025, 8:34 am IST
Updated : Jan 30, 2025, 8:34 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Police seizes cash, liquor from car with 'Punjab Govt' stickers News In Hindi
Delhi Police seizes cash, liquor from car with 'Punjab Govt' stickers News In Hindi

पंजाब सरकार ने उन दावों को खारिज कर दिया कि दिल्ली में पकड़ी गई कार उसकी है।

Delhi Police seizes cash, liquor from car with 'Punjab Govt' stickers News In Hindi: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘पंजाब सरकार’ के स्टिकर वाली एक गाड़ी पकड़ी है जिसमें नकदी, शराब और आम आदमी पार्टी (आप) के पर्चे भी मिले हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि पंजाब के नंबर प्लेट वाली गाड़ी को नयी दिल्ली जिले में उड़न दस्ते ने पकड़ा।

पंजाब सरकार ने उन दावों को खारिज कर दिया कि दिल्ली में पकड़ी गई कार उसकी है। ‘आप’ ने भी एक बयान जारी कर कहा कि कार जब्त करना पूर्व ‘‘प्रायोजित’’ है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘(कार की तलाशी लेने पर) हमें गाड़ी के अंदर नकदी, शराब की कई बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे मिले हैं।’’आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि मामला ‘‘पूरी तरह से फर्जी और हास्यास्पद’’ है।

(For more news apart from Delhi Police seizes cash, liquor from car with 'Punjab Govt' stickers News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM