CM Nayab Saini: हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगें केजरीवाल: CM नायब सैनी
CM Nayab Saini: हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगें केजरीवाल: नायब सैनी
Published : Jan 30, 2025, 8:55 am IST
Updated : Jan 30, 2025, 8:55 am IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal should apologize Haryana and Delhi people: Naib Saini News In Hindi
Kejriwal should apologize Haryana and Delhi people: Naib Saini News In Hindi

सैनी ने यह भी कहा कि केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Kejriwal should apologize Haryana and Delhi people: Naib Saini News In Hindi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया जिसमें आप नेता ने कहा था कि भाजपा शासित राज्य ‘‘यमुना नदी में जहर’’ मिला रहा है। सैनी ने यह भी कहा कि केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सैनी ने बुधवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के ‘पॉइंट नंबर-चार’ का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर यमुना के पानी का आचमन किया।

सैनी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। यमुना के पानी में ‘‘जहर मिलाने’’ वाला उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान देने के लिए अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए।’’

नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पिछली चार नमूनों की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में दाखिल होने से पहले हरियाणा की सीमा पर यमुना का पानी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है।(pti)

(For more news apart from Kejriwal should apologize Haryana and Delhi people: Naib Saini News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM