PM मोदी के DU दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एक हजार से अधिक जवान तैनात

खबरे |

खबरे |

PM मोदी के DU दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एक हजार से अधिक जवान तैनात
Published : Jun 30, 2023, 12:14 pm IST
Updated : Jun 30, 2023, 12:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Security tightened for PM Modi's DU tour
Security tightened for PM Modi's DU tour

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यानी आज दिल्ली विश्वविद्यालय जा रहे हैं, जिसे देखते हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और एक हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों तथा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मोदी इस विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी तीन इमारतों की आधारशिला रखेंगे और कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे। ये अत्याधुनिक इमारतें कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक के लिए होंगी।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ हमने एक हजार से अधिक जवानों को तैनात किया है जिसमें अर्धसैनिक बल के जवान शामिल हैं। त्रिस्तरीय जांच प्रणाली के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।’’

विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि कोई भी काले कपड़े नहीं पहनेगा, सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी और पूर्वाह्न दस बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM