New Delhi: यमुना में तीन स्कूली छात्रों के डूबने की आशंका

खबरे |

खबरे |

New Delhi: यमुना में तीन स्कूली छात्रों के डूबने की आशंका
Published : Jul 30, 2023, 4:55 pm IST
Updated : Jul 30, 2023, 4:55 pm IST
SHARE ARTICLE
 Fear of drowning of three school students in Yamuna (सांकेतिक फोटो)
Fear of drowning of three school students in Yamuna (सांकेतिक फोटो)

 एक बच्चे के पिता के बयान पर अलीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

New Delhi: उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना नदी में नहाने गए तीन स्कूली छात्रों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तलाश अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार उसे शनिवार शाम 7.52 बजे सूचना मिली कि सिंघू गांव के तीन लड़के - रिशु, शिवम और रूपेश- सुबह 9.30 बजे अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वे साइकिल से यमुना नदी की ओर जा रहे हैं, लेकिन वे नहीं लौटे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया गया कि तीनों बच्चे अपने दोस्त शुभम और परवेश के साथ गए थे, लेकिन बाद में दोनों समूह अलग हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पांचों बच्चों के परिजनों को बुलाया गया और बचाव टीम की मदद से नदी के पास काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। एक बच्चे के पिता के बयान पर अलीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि अलीपुर पुलिस थाने में रात 1.45 बजे एक अन्य फोन आया कि पांचों बच्चे यमुना नदी पर गए थे, लेकिन उनमें से केवल दो ही वापस आये है और तीन नदी में डूब गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर इलाके के पास तलाश की गई तो बच्चों की साइकिल वहां मिलीं। पुलिस और बचाव दल ने रात के वक्त यमुना के अंदर और आस-पास काफी तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। बच्चों की तलाश का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सिंघू स्थित नगर निगम के स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं। छात्र रिशु के पिता राम सिंह ने कहा कि उनका बेटा चार अन्य बच्चों के साथ शनिवार सुबह यमुना नदी में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM