Delhi Coaching Centre Death Case Update: दिल्ली कोचिंग हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच, गृह मंत्रालय ने बनाई कमेटी
Delhi Coaching Centre Death Case Update: दिल्ली कोचिंग हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच, गृह मंत्रालय ने बनाई कमेटी
Published : Jul 30, 2024, 10:19 am IST
Updated : Aug 7, 2024, 12:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Coaching Centre Death Case Update Home Ministry formed a committee for high level investigation of the accident
Delhi Coaching Centre Death Case Update Home Ministry formed a committee for high level investigation of the accident

कमेटी इस घटना के कारणों की जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी, उपाय और नीति में बदलाव की सिफारिश करेगी।

Delhi Coaching Centre Death Case Update: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन आईएएस छात्रों की मौत की जांच के लिए अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है.  गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि कमेटी इस घटना के कारणों की जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी, उपाय और नीति में बदलाव की सिफारिश करेगी।

शहरी आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के आलावा दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह), दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी, अग्निशमन सलाहकार सदस्य और गृह मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव इस कमेटी में होंगे. कमेटी 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट गृहमंत्रालय को देगी.

गौर हो कि तीन अभ्यर्थियों के डूबने की घटना के बाद पूरे शहर में संसद से लेकर ओल्ड राजिंदर नगर की सड़कों तक विरोध प्रदर्शन हो रहा है. सोमवार को पांच और लोगों को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया और बुलडोजर से तोड़फोड़ का काम शुरू कर दिया गया. 

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार रात बारिश के कारण कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी। 

दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्कल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर गैर इरादतन हत्या के साथ-साथ हत्या और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना की गूंज सोमवार को संसद में भी सुनाई दी और सदस्यों ने जिम्मेदारी तय करने की मांग की, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो.

(For More News Apart fromDelhi Coaching Centre Death Case Update Home Ministry formed a committee for high level investigation of the accident, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM