सेल 'रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन' के लिए स्कोप एमिनेंस अवार्ड से सम्मानित

खबरे |

खबरे |

सेल 'रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन' के लिए स्कोप एमिनेंस अवार्ड से सम्मानित
Published : Aug 30, 2025, 6:04 pm IST
Updated : Aug 30, 2025, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
SAIL conferred with SCOPE Eminence Award for 'Research & Development, Technology Development and Innovation' Hindi News
SAIL conferred with SCOPE Eminence Award for 'Research & Development, Technology Development and Innovation' Hindi News

पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बीते दिन को नई दिल्ली में स्कोप द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।

Bokaro (निर्मल महाराज) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड  को साल 2022-23 के लिए रिसर्च एंड  डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में शानदार काम करने के लिए प्रतिष्ठित स्कोप एमिनेंस अवार्ड ( SCOPE Eminence Award) से सम्मानित किया गया है।यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बीते दिन को नई दिल्ली में स्कोप द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।

यह अवार्ड सेल के स्वदेशी रिसर्च, प्रक्रियाओं में इनोवेशन को अपनाने और टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ने की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है।सेल की ओर से यह सम्मान  मनीष राज गुप्ता, निदेशक (तकनीकी, परियोजना एवं कच्चा माल) ने ग्रहण किया।सेल भारत सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियानों के अनुरूप, स्टील के पूरे वैल्यू चेन में इनोवेशन को बढ़ावा दे रहा है और देश की आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपयोगों के लिए  अत्याधुनिक स्टील ग्रेड और तकनीकों के स्वदेशी विकास पर ज़ोर दे रहा है।

कंपनी रेलवे, रक्षा और बुनियादी ढाँचे जैसे रणनीतिक क्षेत्रों को उच्च-गुणवत्ता वाला इस्पात प्रदान करके, राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं और औद्योगिक विकास को सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।कंपनी ने अपने कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए IIoT-आधारित स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली एवं इसकी प्रक्रियाओं और कॉइल यार्ड प्रबंधन प्रणाली  जैसे अगली पीढ़ी के समाधानों को अपनाया है। इसके अलावा, सेल कचरे का दोबारा इस्तेमाल करने, चक्रीय अर्थव्यवस्था  और नवीकरणीय ऊर्जा  के एकीकरण के जरिये सस्टेनेबिलिटी पर भी ज़ोर दे रहा है।

सेल को मिले इस सम्मान पर बात करते हुए, सेल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,  अमरेंदु प्रकाश ने कहा, यह पुरस्कार हमारी अनुसंधान एवं विकास टीमों द्वारा उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास और सेल में नवाचार और प्रचालन के बीच गहरे तालमेल को दर्शाता है। यह एक ऐसे फ्यूचर-रेडी  इस्पात उद्योग के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जो जो भारत की जरूरतों को पूरा कर सके और दुनिया भर में मुकाबला कर सके।

(For more news apart from SAIL conferred with SCOPE Eminence Award for 'Research & Development, Technology Development and Innovation' news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM