Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड से कांपे लोग, कई इलाकों घना कोहरा, 2 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी
Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड से कांपे लोग, कई इलाकों घना कोहरा, 2 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी
Published : Dec 30, 2023, 8:33 am IST
Updated : Dec 30, 2023, 8:33 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update Today News In Hindi
Punjab Weather Update Today News In Hindi

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी पंजाब के कई शहरों में ठंड का अलर्ट जारी किया है.

Punjab Weather Update Today News In Hindi: उत्तर भारत कोहरे की आगोश में है. पंजाब में दिन में कोहरा छाए रहने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. पंजाब के कई जिलों में आज घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. बता दें कि कोहरे के कारण शुक्रवार को चंडीगढ़ से 14 और अमृतसर से चार उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि शनिवार सुबह 9 बजे से पहले की चार उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।

इसके साथ ही अमृतसर, चंडीगढ़ और नई दिल्ली से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सहित 250 उड़ानें प्रभावित हुईं और कुछ में तीन घंटे तक की देरी हुई। पंजाब से दिल्ली आने-जाने वाली 125 ट्रेनों का भी यही हाल है। शुक्रवार को कुछ ट्रेनें 12 घंटे की देरी से चलीं।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में शुक्रवार को ठंडा दिन रहा। इन शहरों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. घने कोहरे के कारण अब दिन काफी ठंडे होने लगे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी पंजाब के कई शहरों में ठंड का अलर्ट जारी किया है.

साथ ही अगले दो दिनों के लिए 16 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट, रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और 1 और 2 जनवरी 2024 को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

(For more news apart from Punjab Weather Update Today News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM