Air India News: एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान में देरी; DGCA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

खबरे |

खबरे |

Air India News: एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान में देरी; DGCA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
Published : May 31, 2024, 4:24 pm IST
Updated : May 31, 2024, 4:24 pm IST
SHARE ARTICLE
 Air India gets DGCA's show cause notice over inordinate flight delays
Air India gets DGCA's show cause notice over inordinate flight delays

एयरलाइन के एक अधिकारी के मुताबिक, AI 183 फ्लाइट को गुरुवार दोपहर 3:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन इसका समय बदल दिया गया .

Air India News: सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान के यात्रियों को गुरुवार शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि विमान में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में छह घंटे से अधिक की देरी हुई। विमानन नियामक डीजीसीए ने कुछ उड़ानों के संचालन में अत्यधिक देरी और यात्रियों की देखभाल में विफलता के लिए एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एयरलाइन के एक अधिकारी के मुताबिक, AI 183 फ्लाइट को गुरुवार दोपहर 3:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन इसका समय बदल दिया गया और यह फ्लाइट शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे के बाद उड़ान भरी। इस फ्लाइट के कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस देरी की शिकायत की. एक ने कहा कि विमान में कोई एयर कंडीशनिंग नहीं थी।

T20 World Cup Legends: ये हैं टी20 इतिहास में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में जौहर दिखाने वाले खिलाड़ी

पत्रकार श्वेता पुंज ने गुरुवार रात 'एक्स' पर लिखा, ''अगर निजीकरण की कोई कहानी है जो विफल रही है, तो वह एयर इंडिया है। उड़ान एआई 183 आठ घंटे से अधिक समय तक विलंबित रही, यात्री बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में सवार थे। जब फ्लाइट में कुछ लोग बेहोश हो गए तो यात्रियों को उतार दिया गया. यह अमानवीय है।”

उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठे कुछ यात्रियों की तस्वीरें भी शेयर कीं. एयरलाइन अधिकारी ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद इसकी जांच की गई. अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को फुल रिफंड, फ्री रीशेड्यूलिंग और होटल में ठहरने का विकल्प दिया गया है. 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM