लखानी अरमान ग्रुप के डायरेक्टर गुंजन लखानी का हुआ निधन, कुछ दिन पहले आई थी बीमार होने की खबर

खबरे |

खबरे |

लखानी अरमान ग्रुप के डायरेक्टर गुंजन लखानी का हुआ निधन, कुछ दिन पहले आई थी बीमार होने की खबर
Published : Aug 24, 2023, 10:54 am IST
Updated : Aug 24, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
Gunjan Lakhani, director of Lakhani Arman Group, passed away,
Gunjan Lakhani, director of Lakhani Arman Group, passed away,

उनके असामयिक निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है.

गुरुग्राम: देश की प्रमुख जूता कंपनी लखानी अरमान समूह के निदेशक गुंजन लखानी का बुधवार को यहां मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लखानी अरमान समूह के प्रमुख केसी लखानी के पुत्र गुंजन लखानी कुछ समय से बीमार थे और उनका यहां मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।  वह 50 साल के थे।

बता दें कि लगभग 6 दिन पहले मशहूर उद्योगपति गुंजन लखानी के बीमार होने की खबर आई थी और जानकारी मिली थी कि वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. उनके असामयिक निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है.

देश की शहूर जूता कंपनी है लखानी फुटवियर

लखानी फुटवियर देश की काफी मशहूर जूता कंपनी है और इसके फुटवियर का क्रेज काफी माना जाता था. लखानी फुटवियर कंपनी को साल 1982 में शुरू किया गया था और इसकी शुरुआत एक गैर सरकारी कंपनी के रूप में हुई थी. 

लखानी फुटवियर के प्लांट हरियाणा के फरीदाबाद, मध्य प्रदेश के धार, उत्तरांचल के हरिद्वार में स्थित हैं. ये कंपनी स्पोर्ट्स शूज, लैदर शूज, कैनवस शूज और ईवीए स्लिपर्स बनाने के लिए मुख्य रूप से जानी जाती है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM