हरियाणा: विधायक मामन के घर पहुंच कर महिला ने किया दूसरी पत्नी होने का दावा, पुलिस ने हिरासत में लिया
हरियाणा: विधायक मामन के घर पहुंच कर महिला ने किया दूसरी पत्नी होने का दावा, पुलिस ने हिरासत में लिया
Published : Aug 24, 2023, 10:45 am IST
Updated : Aug 24, 2023, 10:45 am IST
SHARE ARTICLE
MLA Maman khan(file photo)
MLA Maman khan(file photo)

पुलिस ने बताया कि हिसार की रहने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उसे एक आश्रय गृह भेज दिया गया है।

- फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान का है यह मामला
- हिसार की महिला ने कांग्रेस विधायक को बताया था अपना पति
- विधायक की पत्नी ने राजनैतिक साजिश बताते हुए दी थाने में की थी शिकायत

गुरुग्राम: पुलिस ने हरियाणा के कांग्रेस विधायक मामन खान की पत्नी होने का दावा करने वाली 30 वर्षीय एक महिला को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि  हिसार की रहने वाली  महिला ने उनकी दूसरी पत्नी होने का दावा किया था. 

फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान की पत्नी द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार,कांग्रेस विधायक को मंगलवार को एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने ऑटोरिक्शा चालक होने का दावा करते हुए उन्हें बताया कि वह उनकी ‘‘पत्नी’’ को लेकर आया है। शिकायत में कहा गया है, इसके तुरंत बाद घर के सामने एक ऑटोरिक्शा रुका और एक महिला उसमें से उतरी और उनके घर के दरवाजे की घंटी बजाने लगी। बाद में सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से हटाया।

विधायक की पत्नी ने शिकायत में कहा, ‘‘इसके तुरंत बाद मेरे पति के मोबाइल पर लगातार 20 बार फोन किया गया और यह उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाने की कोशिश है। 2018-19 में उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने उन्हें एक महिला का इस्तेमाल कर वसूली के एक मामले में फंसाने की कोशिश की थी।’’

पुलिस ने बताया कि हिसार की रहने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उसे एक आश्रय गृह भेज दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि महिला मानसिक रूप से परेशान है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM