Farmer Protest News: कंवरपाल गुर्जर ने किसान आंदोलन को लेकर दिया बड़ा बयान
Farmer Protest News: कंवरपाल गुर्जर ने किसान आंदोलन को लेकर दिया बड़ा बयान
Published : Dec 27, 2024, 7:56 pm IST
Updated : Dec 27, 2024, 7:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Kanwarpal Gurjar gave a big statement regarding the farmers movement news in hindi
Kanwarpal Gurjar gave a big statement regarding the farmers movement news in hindi

कांग्रेसी नेता शमशेर गोगी ने कांग्रेस में संगठन न होने का मुद्दा उठाया है।

Farmer Protest News In Hindi: हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। संगठन के चुनावों के मद्देनजर अम्बाला शहर पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री ने हरियाणा के किसानों से सवाल पूछते हुए कहा है कि हरियाणा के किसान बताएं कि वो किस बात के लिए आंदोलन कर रहे है। हरियाणा पहले ही 24 फसलों पर MSP दे रहा है,यही उनकी मुख्य मांग है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसानों के पास कोई डिमांड है। अगर कोई आंदोलन करना चाहता है तो क्या कह सकते हैं।

कांग्रेसी नेता शमशेर गोगी ने कांग्रेस में संगठन न होने का मुद्दा उठाया है। जिस पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रजातांत्रिक देश की पार्टियों में भी प्रजातंत्र होता है। लेकिन कांग्रेस धीरे धीरे क्षेत्रीय पार्टी बनती जा रही है। जिसमें सिर्फ एक ही परिवार सब कुछ होता है।

वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री संगठन चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक लेने के लिए अम्बाला शहर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे थे। जहां जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने अम्बाला पहुंचने पर पूर्व शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। संगठन चुनावों को लेकर बातचीत करते हुए कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा में यही सिस्टम है कि हर तीन साल में हमारे संगठन के चुनाव होते हैं।

उन्होंने बताया कि बूथ से लेकर देश तक के संगठन के चुनाव होंगे। उन्होंने विरोधी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि यहां ऐसे दल भी हैं जो बात तो प्रजातंत्र की करते हैं लेकिन खुद की पार्टी में प्रजातंत्र नहीं होता।

(For more news apart from Kanwarpal Gurjar gave a big statement regarding the farmers movement news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM