Shimla Fire News: शिमला में देर रात लगी भयानक आग, 9 परिवार बेघर, 81 कमरे जलकर राख

खबरे |

खबरे |

Shimla Fire News: शिमला में देर रात लगी भयानक आग, 9 परिवार बेघर, 81 कमरे जलकर राख
Published : Jan 1, 2024, 11:30 am IST
Updated : Jan 1, 2024, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
 Massive House Fire at Shimla's Jubbal
Massive House Fire at Shimla's Jubbal

राहत की बात यह है कि इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. लोगों ने समय रहते जानवरों को भी घरों से बाहर निकाल लिया था।

Shimla Fire News : बीती रात शिमला के जुब्बल में कई घरों में  भयानक आग लग गई. इस आग में 9 परिवारों के करीब 81 कमरे जलकर राख हो गए। आग लगने की यह घटना बीती रात करीब सवा एक बजे की है। वहीं बचाव टीम ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इस आग में अधिकांश परिवारों का सामान जलकर राख हो गया. 

ये भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: नए साल पर पंजाब में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल; जानिए राज्यों में क्या है नई कीमतें

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

हालांकि राहत की बात यह है कि इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. लोगों ने समय रहते जानवरों को भी घरों से बाहर निकाल लिया था। फायर स्टेशन को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उसके तुरंत बाद ही जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू और चिड़गांव से छह से सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक आग ने अधिकांश घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके चलते अधिकांश लोग अपने घरों से पर्याप्त सामान नहीं निकाल सके।

जानकारी के मुताबिक पेरोंट गांव के कुछ परिवार ऐसे हैं जो घटना के वक्त घर पर नहीं थे और शिमला में रहते हैं. सुबह सात बजे तक आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि धुआं अभी भी उठ रहा है. आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और आग से हुए नुकसान का जायजा लेने में जुटा हुआ है.

(For more Punjabi news apart from Massive House Fire at Shimla's Jubbal, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM