हिमाचल: सतलुज नदी में वाहन गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य लापता

खबरे |

खबरे |

हिमाचल: सतलुज नदी में वाहन गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य लापता
Published : Jul 12, 2023, 3:31 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

रामपुर (हिप्र): हिमाचल प्रदेश में शिमला-किन्नौर मार्ग पर एक वाहन के सतलुज नदी में गिर जाने से एक ही परिवार के चार सदस्य लापता हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। लापता लोगों की पहचान शिमला के नानखेरी तहसील स्थित लाधु गांव निवासी राजीव (33), उनकी मां सुंदला देवी (55), चचेरे भाई माहेर सिंह (37) और उनकी पत्नी शीतला (29) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वे लोग रामपुर स्थित खानेरी अस्पताल जा रहे थे, तभी मंगलवार रात यह हादसा हुआ। राजीव अपने चचेरे भाई और भाभी के साथ अपनी मां को लेकर अस्पताल जा रहा था। उन्होंने बताया कि सड़क के जिस हिस्से से वाहन नदी में गिरा, वह भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM