हि प्र: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया
हि प्र: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया
Published : Dec 26, 2022, 11:07 am IST
Updated : Dec 26, 2022, 11:07 am IST
SHARE ARTICLE
HP: Former Chief Minister Jairam Thakur has been elected as the leader of the BJP Legislature Party.
HP: Former Chief Minister Jairam Thakur has been elected as the leader of the BJP Legislature Party.

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार करने में असमर्थ है, और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा विधायक अलग-अलग दिशाओं में जा रहे हैं।

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में रविवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि नयी सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रही है और इसके नेता अलग-अलग दिशाओं में जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख मंगल पांडे ने कहा कि पार्टी के सभी 24 विधायकों ने ठाकुर को निर्विरोध रूप से विधायक दल का नेता चुना। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर नवंबर में भाजपा से सत्ता छीन ली थी। भाजपा ने 25 सीट जीतीं और तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गई थीं।

भाजपा विधायकों की यहां हुई बैठक में प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन तथा केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़ा शामिल हुए।

बाद में, मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यद्यपि कांग्रेस और भाजपा को मिले मतों में केवल 0.9 प्रतिशत का अंतर था, फिर भी भाजपा ने जनादेश को स्वीकार कर लिया है और विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है, जिसने 10 दिन में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का वादा किया था, लेकिन 14 दिन बीत चुके हैं।

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार करने में असमर्थ है, और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा विधायक अलग-अलग दिशाओं में जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार है कि नयी सरकार के पहले दो हफ्तों में ही जनता सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रही है, क्योंकि सभी विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक कैबिनेट में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि सलाहकार पहले से ही कैबिनेट रैंक का आनंद ले रहे हैं।

ठाकुर ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा और एक अप्रैल, 2022 के बाद खोले गए "कार्यात्मक संस्थानों को गैर-अधिसूचित" करने के नयी सरकार के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह अवैध है और भाजपा कानूनी रूप से मामले की पड़ताल कर रही है, क्योंकि संस्थान कैबिनेट से मंजूरी के बाद और बजट प्रावधान एवं पदों के सृजन के बाद खोले गए थे।

भाजपा नेता ने राज्यपाल को सूचित किया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 574 संस्थानों को बंद कर दिया है, जिनमें बिजली सेवाओं से संबंधित कार्यालय, स्वास्थ्य संस्थान, आईटीआई राजस्व उपमंडल, पुलिस थाने और आयुर्वेदिक अस्पताल शामिल हैं। इससे पहले आज सुबह भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर रिज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM