झारखंड : राशन की दुकानों में अनियमितता के आरोप में 20 डीलरों का लाइसेंस रद्द

खबरे |

खबरे |

झारखंड : राशन की दुकानों में अनियमितता के आरोप में 20 डीलरों का लाइसेंस रद्द
Published : Mar 13, 2023, 10:38 am IST
Updated : Mar 13, 2023, 10:38 am IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: License of 20 dealers canceled on charges of irregularities in ration shops
Jharkhand: License of 20 dealers canceled on charges of irregularities in ration shops

रांची में 14 दुकानों को कारण बताओ नोटिस निर्गत हुआ।

रांची :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य की राशन की दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं के आधार पर जहां 17 दुकानें रद्द कर दी गई हैं वहीं 20 डीलरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राशन की 202 दुकानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के आधार पर हजारीबाग में राशन की तीन अनुज्ञप्ति रद्द की गयी जबकि 17 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, लोहरदगा की 13 दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गयी एवं 19 राशन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सरायकेला- खरसावां में पांच दुकानों को निलंबित किया गया एवं 22 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विज्ञप्ति के अनुसार, रांची में 14 दुकानों को कारण बताओ नोटिस निर्गत हुआ।

निरीक्षण के दौरान मुख्यरूप से राशन कार्ड, वितरण, अनाज उठाव, कार्ड धारियों की संख्या, स्टॉक, मिलान पंजी एवं आधिकारिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM