Bokaro News:  शताब्दी मजूमदार बनीं बोकारो की उपविकास आयुक्त प्रशासनिक अनुभव से जिले को मिलेगा लाभ

खबरे |

खबरे |

Bokaro News:  शताब्दी मजूमदार बनीं बोकारो की उपविकास आयुक्त प्रशासनिक अनुभव से जिले को मिलेगा लाभ
Published : Jun 20, 2025, 6:23 pm IST
Updated : Jun 20, 2025, 6:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Shatabdi Majumdar became Deputy Development Commissioner of Bokaro news in hindi
Shatabdi Majumdar became Deputy Development Commissioner of Bokaro news in hindi

बोकारो की नयी डीडीसी शताब्दी मजूमदार पूर्व में झारखंड सरकार के वित्त विभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

Bokaro News In Hindi: बोकारो, शताब्दी मजूमदार को बोकारो जिले की नई  उपविकास आयुक्त  के रूप में नियुक्त किया गया है। वे 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वे झारखंड सरकार में अपने सुदृढ़ प्रशासनिक अनुभव के लिए जानी जाती हैं।

बोकारो की नयी डीडीसी शताब्दी मजूमदार पूर्व में झारखंड सरकार के वित्त विभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्य कर चुकी हैं। सितंबर 2024 में उन्हें जमशेदपुर के धालभूम उपमंडल एसडीओ का प्रभार भी दिया गया था। इन पदों पर उनकी भूमिका से स्पष्ट है कि वे वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक कुशलता में दक्ष हैं।उनकी नई तैनाती से बोकारो जिले में विकास कार्यों में पारदर्शिता, तेजी और परिणाम आधारित क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है।

जिले में चल रही योजनाओं को नई गति देने और जनता से संवाद को मजबूत करने में भी उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा है। प्रशासनिक हलकों में यह नियुक्ति सकारात्मक रूप में देखी जा रही है और माना जा रहा है कि शताब्दी मजूमदार की नेतृत्व क्षमता से बोकारो को विकास के नए आयाम मिलेंगे।बताते चले कि 31 जनवरी 2025 को उपविकास आयुक्त  गिरिजा शंकर प्रसाद के सेवानिवृत होने से बोकारो उपायुक्त अतिरिक्त प्रभार में थे।

(For More News Apart From Shatabdi Majumdar became Deputy Development Commissioner of Bokaro News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM