Bokaro News: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

खबरे |

खबरे |

Bokaro News: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
Published : Jun 21, 2025, 6:52 pm IST
Updated : Jun 21, 2025, 6:52 pm IST
SHARE ARTICLE
A grand yoga program was organized on the 11th International Yoga Day news in hindi
A grand yoga program was organized on the 11th International Yoga Day news in hindi

उन्होंने कहा कि बोकारो में योग का प्रभाव  विस्तार हो, इसके लिए अधिक से अधिक योग प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे

Bokaro News In Hindi: बोकारो स्टील सिटी के कैंप 2 स्थित टाउन हॉल में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष समिति, जिला गंगा समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

उपायुक्त  अजय नाथ झा ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारी प्राचीन जीवन पद्धति है,जो शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक विकास में सहायक है। वर्तमान समय में योग का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं ताकि स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक समाज का निर्माण हो सके। सभी योग करें, स्वस्थ रहे - सब खुश रहे।

उन्होंने कहा कि बोकारो में योग का प्रभाव  विस्तार हो, इसके लिए अधिक से अधिक योग प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह ने कहा कि योग न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने आम नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का अपील किया।

इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ,पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह सहित जिला के पदाधिकारी मौजूद थे।

(For More News Apart From A grand yoga program was organized on the 11th International Yoga Day News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM