Jharkhand : मुख्यमंत्री हेमन्त ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से की मुलाकात

खबरे |

खबरे |

Jharkhand : मुख्यमंत्री हेमन्त ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से की मुलाकात
Published : Dec 24, 2022, 4:48 pm IST
Updated : Dec 24, 2022, 4:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Hemant met Archbishop Felix Toppo
Chief Minister Hemant met Archbishop Felix Toppo

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात की। मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Ranchi (Reporter):  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर 'क्रिसमस' पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 'क्रिसमस' पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आर्चबिशप हाउस परिसर में उपस्थित प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'क्रिसमस' का पर्व हमसभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के बीच 'क्रिसमस' को लेकर काफी उत्साह दिखाई पड़ रहा है। सभी के चेहरे पर मुस्कान है। सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। मैं 'क्रिसमस' के मौके पर पूरे झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर सहायक धर्माध्यक्ष बिशप थियोडोर मास्करेन्हास, फादर मुकुल कुल्लू, फादर असित टोप्पो, फादर सहदेव प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM