Jharkhand News: रांची में बिजली के खंभे से टकराई कार, चार की मौत

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: रांची में बिजली के खंभे से टकराई कार, चार की मौत
Published : Dec 28, 2023, 2:26 pm IST
Updated : Dec 28, 2023, 2:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand News: Car collides with electric pole in Ranchi, four killed
Jharkhand News: Car collides with electric pole in Ranchi, four killed

यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे शहर के सदर थाना क्षेत्र में बूटी चौक और डुमरदगा के बीच हुआ।

Jharkhand News: रांची में बुधवार देर रात एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे शहर के सदर थाना क्षेत्र में बूटी चौक और डुमरदगा के बीच हुआ।

सदर पुलिस थाने के प्रभारी लक्ष्मीकांत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और फिर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा तीन हिस्सों में टूट गया। कार की रफ्तार काफी तेजी थी।’’ उन्होंने बताया कि चारों युवकों को ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ (रिम्स) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मीकांत ने कहा, ‘‘ सभी की उम्र करीब 30 वर्ष थी।’’

उन्होंने बताया कि ये सभी रांची की बारियातु बस्ती के रहने वाले थे।  मृतकों की पहचान अफरोज खान, अमीर खान, विक्की खान और राजू के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार अफरोज की चाउमिन की दुकान थी और वे उनमें से एक को ओरमांझी छोड़ने जा रहे थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM