
मजदूरो के सेफ्टी का ध्यान नहीं रखना फैक्ट्री इंस्पेक्टर दोषी - मंटू यादव
Bokaro News In Hindi: बोकारो (निर्मल महाराज) - बोकारो के बालीडीह थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया के शिवपुरिया इस्पात उद्योग में धमन भट्टी में विस्फोट हो गया।विस्फोट की चपेट में आने से दो मजदूर बुरी तरह झुलस गये। गंभीर रूप से घायल दोनों मरीजों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, घायल मजदूरों की पहचान लखन मुर्मू और अखिल कुमार के रूप में की गयी है। हादसे के बाद फैक्ट्री के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।बताया गया कि विस्फोट के बाद गरम लोहा मजदूरों के ऊपर जा गिरा, जिससे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया ,दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फैक्ट्री से संबंधित विभाग के द्वारा कर्मियों को दूर करने में की जा रही लापरवाही के कारण लगातार घटना घट रही है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के सभी प्लांट पूरी तरह से जर्जर है मजदूर के सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसमें फैक्ट्री इंस्पेक्टर भी कम दोषी नहीं है। घटना के बाद फैक्ट्री का गेट नहीं खोला जाना गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे जर्जर प्लांट पर विभाग को ताला लगाना चाहिए।
(For More News Apart From Explosion in Shivpuria Steel Industry of Balidih Industrial Area, two injured News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)