Bokaro News: उपायुक्त ने पॉलिटेकनिक कॉलेज का किया निरीक्षण
Bokaro News: उपायुक्त ने पॉलिटेकनिक कॉलेज का किया निरीक्षण
Published : Jul 31, 2025, 2:05 pm IST
Updated : Jul 31, 2025, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Deputy commissioner inspected the polytechnic college news in hindi
Deputy commissioner inspected the polytechnic college news in hindi

इसी के आलोक में उपायुक्त  ने बुधवार को टीम के साथ कॉलेज का निरीक्षण किया।

Bokaro News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज)- बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा को  खुंटरी जरीडीह पॉलिटेकनिक कॉलेज,  के छात्रावास में पेयजल संकट, शौचालय की खराब स्थिति एवं अन्य सुविधाओं की कमी की शिकायत प्राप्त हुई थी।

इसी के आलोक में उपायुक्त  ने बुधवार को टीम के साथ कॉलेज का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने कॉलेज के शैक्षणिक माहौल, छात्रावास व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया।

वहीं, उपायुक्त ने कॉलेज स्थित सभागार में बैठक भी किया। मौके पर उपस्थित कॉलेज प्राचार्य  मनोज कुमार महतो व अन्य को छात्रों की मूलभूत आवश्यकताओं से कोई समझौता नहीं करने की बात कहीं। उन्होंने सभी आवश्यक संसाधन एवं सुविधा अविलंब उपलब्ध कराने के दिशा में अविलंब कार्य करने को कहा।

उपायुक्त ने कॉलेज परिसर, क्लास रूम, छात्रावास, शौचालय, खेल मैदान और अन्य हिस्सों की स्थिति को देख स्वच्छता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। परिसर में झाड़ियां, कूड़ा-कचरा एवं शौचालयों की दुर्व्यवस्था को देख नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 दिनों में समुचित सफाई सुनिश्चित करें। साथ ही, नियमित साफ-सफाई का स्थायी तंत्र विकसित करने को कहा।

(For more news apart from Deputy commissioner inspected the polytechnic college News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM