Jharkhand News: उपायुक्त ने फिर दिखाई मानवता वृद्धों का कुशल-क्षेम जानने पहुंचे वृद्धाश्रम

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: उपायुक्त ने फिर दिखाई मानवता वृद्धों का कुशल-क्षेम जानने पहुंचे वृद्धाश्रम
Published : Oct 31, 2025, 6:58 pm IST
Updated : Oct 31, 2025, 6:58 pm IST
SHARE ARTICLE
The Deputy Commissioner again showed humanity and visited the old age home news in hindi
The Deputy Commissioner again showed humanity and visited the old age home news in hindi

वृद्धाश्रम पहुंचने पर उपायुक्त का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों और आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने आत्मीय भाव से किया।

बोकारो(निर्मल सिंह) - बोकारो उपायुक्त  अजय नाथ झा ने फिर दिखाई अपनी मानवता   वृद्धों का  कुशल-क्षेम जानने  अचानक पहुंचे  वृद्धाश्रम ,उपायुक्त ने अचानक चास नगर निगम के सोलांगडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध सेवा आश्रम पहुंचे। संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त  ने वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके जीवन के अनुभवों को बड़े ध्यान से सुना।वृद्धाश्रम पहुंचने पर उपायुक्त का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों और आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने आत्मीय भाव से किया। बातचीत के दौरान  उपायुक्त  ने कहा, कि आप सब हमारे समाज की जड़ हैं, जिन्होंने अपने जीवन का सबसे सुंदर हिस्सा परिवार, समाज और देश की सेवा में बिताया है। आज हमारा दायित्व है कि हम आपकी खुशियों और सम्मान की रक्षा करें। 

उन्होंने वृद्धों से उनके स्वास्थ्य, भोजन और सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।जैसे ही उपायुक्त वृद्धजनों के बीच पहुंचे, आश्रम का वातावरण भावनाओं से भर गया। किसी ने उनकी कलाई पकड़ कर कहा, बेटा, बहुत दिनों बाद कोई हमारा हाल पूछने आया तो किसी ने मुस्कराते हुए कहा, आप आए, तो हमें लगा कोई अपना देखने आया है। 

वातावरण में एक स्नेह और अपनत्व का महौल बन गया। उपायुक्त ने कहा कि वह समय  समय पर उनसे मिलते आते रहेंगे।मौके पर आश्रम संचालक समिति ने उपायुक्त का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके इस अनायास आगमन ने वृद्धजनों के मन में नई ऊर्जा और आत्मीयता भर दी। वृद्धाश्रम में बिताया गया यह समय उपायुक्तऔर वृद्ध दोनों के लिए अविस्मरणीय रहा।

(For more news apart from The Deputy Commissioner again showed humanity and visited the old age home news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM