खबरे |

खबरे |

Punjab News: आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात
Published : Mar 5, 2026, 1:04 pm IST
Updated : Mar 5, 2026, 1:04 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP Punjab media in-charge Baltej Pannu met anti-drug activist in Ludhiana
AAP Punjab media in-charge Baltej Pannu met anti-drug activist in Ludhiana

नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नू

Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बुधवार को मोहन दई अस्पताल में इलाज करा रहे एक नशा विरोधी कार्यकर्ता से मुलाकात की। बता दें कि यह कार्यकर्ता नशा तस्करी में शामिल लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल हो गया था। अपनी इस यात्रा के दौरान बलतेज पन्नू ने पीड़ित और उनके परिवार से मिलकर एकजुटता का इजहार किया और पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बलतेज पन्नू के साथ विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और नशा मुक्ति मोर्चा पंजाब के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार उन लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जो नशे की इस बुराई का बहादुरी से सामना कर रहे हैं और तस्करी में शामिल लोगों को बेनकाब कर रहे हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार नशा तस्करों और स्मगलरों के खिलाफ लगातार और बहुआयामी जंग लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब से इस अभिशाप को पूरी तरह खत्म करके ही दम लेंगे।

उन्होंने दोहराया कि 'नशों के खिलाफ युद्ध' अभियान अपने अंतिम और सबसे गंभीर चरण में प्रवेश कर चुका है और पंजाब सरकार राज्य से नशों के पूर्ण सफाए के लिए दृढ़ संकल्पित है।

बलतेज पन्नू ने घायल कार्यकर्ता के परिवार को यह भी भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग दे रही है। मैं निजी तौर पर उनके लगातार संपर्क में रहूंगा और इलाज के दौरान हर संभव मदद सुनिश्चित करूंगा।

नशा तस्करी में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि नशा तस्कर या तो पंजाब छोड़ दें या फिर सख्त और बिना किसी समझौते वाली कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब से नशों की बुराई पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां करके, नशा तस्करों की संपत्तियां कुर्क करके, एनडीपीएस एक्ट के तहत सजाएं दिलवाकर और जनभागीदारी के जरिए अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। नशा मुक्ति मोर्चा के लगभग 1.5 लाख वालंटियर पंजाब से नशों के खात्मे के इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग दे रहे हैं।

Tags: baltej pannu, aap punjab, aap punjab media in-charge, ludhiana news, anti-drug activist meeting, punjab politics news, anti-drug campaign punjab, ludhiana political updates, punjab aap initiatives, baltej pannu latest news, baltej pannu meets anti-drug activist in ludhiana, aap punjab media in-charge engages with anti-drug activists, punjab aap anti-drug awareness efforts, baltej pannu ludhiana meeting news, anti-drug activism in punjab by aap leaders, rozanaspokesman hindi, बलतेज पन्नू, aap पंजाब, aap पंजाब मीडिया इन-चार्ज, लुधियाना न्यूज़, एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट मीटिंग, पंजाब पॉलिटिक्स न्यूज़, एंटी-ड्रग कैंपेन पंजाब, लुधियाना पॉलिटिकल अपडेट्स, पंजाब aap इनिशिएटिव्स, बलतेज पन्नू लेटेस्ट न्यूज़, बलतेज पन्नू लुधियाना में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट से मिले, aap पंजाब मीडिया इन-चार्ज ने एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट्स से बातचीत की, पंजाब aap एंटी-ड्रग अवेयरनेस एफर्ट्स, बलतेज पन्नू लुधियाना मीटिंग न्यूज़, aap लीडर्स द्वारा पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविज्म, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM