खबरे |

खबरे |

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए मान सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की, 24x7 हेल्पलाइन शुरू
Published : Mar 6, 2026, 12:59 pm IST
Updated : Mar 6, 2026, 12:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Mann government deploys senior officials, launches 24x7 helpline to ensure safe return of Punjabis stranded in Middle East
Mann government deploys senior officials, launches 24x7 helpline to ensure safe return of Punjabis stranded in Middle East

संकट की घड़ी में खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों की हर संभव मदद के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab News: मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पूरी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार तुरंत प्रभाव से 24×7 हेल्पलाइन पहले ही स्थापित कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.के. जैसवाल को हेल्पलाइन का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जबकि गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को समन्वय और निगरानी के उद्देश्य से नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 नोडल अधिकारी को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल ऑफेयर्स के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नोडल अधिकारी मध्य पूर्व एशिया और अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर लगातार नजर रखेंगे। इसी प्रकार हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली सभी कॉलों का सही रिकॉर्ड रखा जाएगा और उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जहां भी किसी मामले को विदेश मंत्रालय या किसी अन्य विभाग अथवा प्राधिकरण के समक्ष उठाने की आवश्यकता होगी, नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम मध्य पूर्व और अन्य देशों में फंसे पंजाब के निवासियों से जुड़ी आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य इस गंभीर और अप्रत्याशित संकट के समय प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

(For more news apart from Mann government deploys senior officials, launches 24x7 helpline to ensure safe return of Punjabis stranded in Middle East news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: cm mann government, punjabis stranded in middle east, punjab government helpline, safe return of punjabis, punjab government assistance for overseas citizens, middle east punjab evacuees, 24x7 helpline punjab government, bhagwant mann government news, punjab citizens safety abroad, mann government, punjabis stranded in middle east, punjab government helpline, safe return of punjabis, punjab government assistance for overseas citizens, middle east punjab evacuees, 24x7 helpline punjab government, bhagwant mann government news, punjab citizens safety abroad, सीएम मान सरकार, मध्य पूर्व में फंसे पंजाबी, पंजाब सरकार हेल्पलाइन, पंजाबियों की सुरक्षित वापसी, विदेशी नागरिकों के लिए पंजाब सरकार की सहायता, मध्य पूर्व पंजाब से निकाले गए लोग, 24x7 हेल्पलाइन पंजाब सरकार, भगवंत मान सरकार समाचार, विदेश में पंजाब नागरिकों की सुरक्षा, मान सरकार, मध्य पूर्व में फंसे पंजाबी, पंजाब सरकार हेल्पलाइन, पंजाबियों की सुरक्षित वापसी, विदेशी नागरिकों के लिए पंजाब सरकार की सहायता, मध्य पूर्व पंजाब से निकाले गए लोग, 24x7 हेल्पलाइन पंजाब सरकार, भगवंत मान सरकार समाचार, विदेश में पंजाब नागरिकों की सुरक्षा, rozanaspokesman hindi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM