16 दिसंबर से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज (15 दिसंबर) घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक हो गया है। (The IMD has issued cold wave and dense fog warnings in punjab news in hindi)
बठिंडा और लुधियाना राज्य के सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बठिंडा में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जबकि 16 दिसंबर से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे जिलों में कोहरे का असर अधिक देखने को मिलेगा। जिन जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, वे सभी हिमाचल से सटे हुए हैं। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इन सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोहाली में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। अमृतसर में 9.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में ऊपरी वायुमंडल में बदलाव ला रहा है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर मौजूद एक मजबूत जेट स्ट्रीम भी मौसम को प्रभावित कर रही है। 17 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, हालांकि अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं 16 दिसंबर को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
(For more news apart from The IMD has issued cold wave and dense fog warnings in punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)